मकर संक्रांति पर साहिबगंज में जमकर हुई खरीदारी, सब्जी के दाम बढ़े

Updated:
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर साहिबगंज में जमकर हुई खरीदारी, सब्जी के दाम बढ़े

दही की मांग चार गुना तक बढ़ी.

विज्ञापन

साहिबगंज

मकर संक्रांति को लेकर शहर के बाजारों में इस बार खास रौनक देखने को मिल रही है. चौक बाजार, सब्जी मंडी, जिरवाबाड़ी सहित अन्य इलाकों के बाजारों और चौक-चौराहों पर अस्थायी दुकानें सजी हैं. इन दुकानों में गुड़, चूड़ा, मुढ़ी के साथ विभिन्न प्रकार के तिलकुट, तिल के लड्डू और बादाम पट्टी की भरमार है. पर्व को लेकर बाजार पारंपरिक सामग्रियों से पटे हुए हैं. इसके साथ ही सब्जी बाजारों में भी बिक्री बढ़ गयी है. मौसम खराब होने के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार सब्जियों के दाम अधिक हैं और मकर संक्रांति के कारण मांग और बढ़ गयी है, जिसने दाम को और बढ़ा दिया है. संक्रांति पर दूध की खपत दोगुनी, दही की मांग चार गुना तक बढ़ी.

सुधा दूध की आपूर्ति (सामान्य दिन) लगभग 50 से 60 हजार लीटर

मकर संक्रांति (2-3 दिन) अतिरिक्त आपूर्ति : एक से डेढ़ लाख लीटर

कुल आपूर्ति लगभग दोगुनी

दही की खपत (सामान्य दिन) : प्रतिदिन खपत दो टन

संक्रांति के दौरान (3 दिन) : कुल खपत : दो से चार टन

सबसे ज्यादा बिकने वाली सब्जियां : मटर, फूल गोभी, कोहड़ा, टमाटर

बाजार में आपूर्ति :

सामान्य दिन : 2 से 3 गाड़ियां प्रतिदिन

संक्रांति के दौरान : तीन से चार गाड़ियां प्रतिदिन

सामान-भाव

धनिया- 10 से 20 रुपये

मटर- 40-50 रुपये/किलो

लोकल फूलगोभी- 50 रुपये/किलो

चलनी गोभी- 40 रुपये/पीस

कोहड़ा – 30 रुपये/किलो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola