दूसरे दिन भी मेगा ब्लॉक, यात्री रहे परेशान

Updated at : 30 Nov 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मेगा ब्लॉक, यात्री रहे परेशान

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के पीरपैंती-कहलगांव रेलवे स्टेशन के बीच रेललाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक लिये गये मेगा ब्लॉक के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन की ओर जाने के लिये यात्रियों को […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के पीरपैंती-कहलगांव रेलवे स्टेशन के बीच रेललाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक लिये गये मेगा ब्लॉक के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन की ओर जाने के लिये यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा.

जिसे करमटोला, मिर्जाचौकी, अम्मापाली, पीरपैंती, सकरीगली, महाराजपुर जाना था, वे छोटे वाहनों से किसी तरह चल पड़े. वहीं ट्रेनों के रद्द होने से अप व डाउन से दिन में दो सवारी गाड़ी चलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं मेगा

ब्लॉक के कारण प्लेटफाॅर्म पर अन्य दिनों की तुलना यात्रियों की चहलकदमी कम देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola