चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 25 Nov 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया मुहल्ले के शिव मंदिर के निकट रहनेवाले मंगल पासवान ने गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना में चोरी की शिकायत की थी. पुलिस ने शुक्रवार को मामले का उद्भेदन थाना प्रभारी चंदन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चोर सहित समान को बरामद कर लिया है. इसको लेकर शुक्रवार को सदर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया मुहल्ले के शिव मंदिर के निकट रहनेवाले मंगल पासवान ने गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना में चोरी की शिकायत की थी. पुलिस ने शुक्रवार को मामले का उद्भेदन थाना प्रभारी चंदन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चोर सहित समान को बरामद कर लिया है. इसको लेकर शुक्रवार को सदर डीएसपी प्रदीप पॉल कच्छप ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया.

डीएसपी ने बताया कि मंगल पासवान द्वारा की गयी शिकायत में लिखा था कि 22 नवंबर की रात्रि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा सोना व जेवरात व दस हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. इसी मामले में जिरवाबाड़ी थाना ने दो चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. इसमें रंजीत कुमार चौधरी व रवींद्र यादव है. रंजीत कुमार के पास से सोना का एक मनटिका व रवींद्र यादव के पास से चोरी की गयी नोकिया मोबाइल बरामद हुआ है. दोनों चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस मौके पर थाना प्रभारी चंदन कुमार, सअनि मुकेश कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola