घर से 62 हजार की चोरी

साहिबगंज : पोखरिया के एक घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के संपत्ति की चोरी कर ली है. घर के मालिक राजेंद्र पासवान ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओपी पुलिस के अनुसार राजेंद्र पासवान के घर में लकड़ी के दरवाजा को दुरुस्त करने का काम […]
साहिबगंज : पोखरिया के एक घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के संपत्ति की चोरी कर ली है. घर के मालिक राजेंद्र पासवान ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओपी पुलिस के अनुसार राजेंद्र पासवान के घर में लकड़ी के दरवाजा को दुरुस्त करने का काम चल रहा था. इस वजह से मुख्य द्वार का दरवाजा खुला हुआ था. रात में चोरों ने घर में घुस कर उनके बक्से से 10 हजार रुपये नकद, डेढ़ भरी का कान का टॉप व चैन, एक मोबाइल व घर के कागजात की चोरी कर ली. चोरी गये सामान की कीमत करीब 62,300 रुपये बतायी जा रही है. इधर, ओपी प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




