अाक्रोिशत ग्रामीणों ने छोटा रांगा लिंक पथ को किया ढाई घंटे जाम

Updated at : 25 Nov 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अाक्रोिशत ग्रामीणों ने छोटा रांगा लिंक पथ को किया ढाई घंटे जाम

पतना : रांगा थाना के समीप छोटा रांगा लिंक पथ को ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया. ग्रामीण चार्लेस सोरेन, परमेश्वर साहा, दुर्जन मुर्मू, लायसन रजवार ने बताया कि अशोक महेश्वरी के पत्थर खदान में डीप बोरिंग कर ब्लास्टिंग करने के कारण उनलोगों के घर में दरार आ गयी है. कंपन […]

विज्ञापन

पतना : रांगा थाना के समीप छोटा रांगा लिंक पथ को ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया. ग्रामीण चार्लेस सोरेन, परमेश्वर साहा, दुर्जन मुर्मू, लायसन रजवार ने बताया कि अशोक महेश्वरी के पत्थर खदान में डीप बोरिंग कर ब्लास्टिंग करने के कारण उनलोगों के घर में दरार आ गयी है. कंपन से भय बना रहता है. कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने खदान में ब्लास्टिंग कर आ रहे ब्लास्टिंग वैन को रोक लिया और अपना आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों का कहना है

कि पत्थर खदान के अगल-बगल में बस्ती है. इसमें सैकड़ों लोग रहते हैं. ऐसे में घनी आबादी के बीच में पत्थर खदान संचालित नहीं होना चाहिए. गौरतलब हो कि पत्थर खदान में डीप ब्लास्टिंग के कारण पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रांगा के भवन में दरार आयी थी. इसकी शिकायत जिला खनन पदाधिकारी से तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके संथालिया ने की थी. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जाम स्थल पर रांगा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी पहुंच कर लोगों को समझाया और दोनों पक्षों को शनिवार को थाना पहुंचने की बात कही. इसके पश्चात लगभग ढ़ाई घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola