संजीव हत्याकांड में दो आरोपितों ने किया सरेंडर
Updated at : 14 Nov 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह से ही पुलिस न्यायालय के बाहर जाल बिछाये बैठी रही साहिबगंज : मुफस्सिल थाना कांड संख्या 30/16 धारा 364,120बी/34 का अभियुक्त पडोसी राज्य बिहार के मनिहारी थाना अंतर्गत बाघमारा निवासी राजकिशोर यादव व बॉस यादव सोमवार को पुलिसिया दबिश के कारण साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. मालूम हो कि मुफस्सिल थाना […]
विज्ञापन
सुबह से ही पुलिस न्यायालय के बाहर जाल बिछाये बैठी रही
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना कांड संख्या 30/16 धारा 364,120बी/34 का अभियुक्त पडोसी राज्य बिहार के मनिहारी थाना अंतर्गत बाघमारा निवासी राजकिशोर यादव व बॉस यादव सोमवार को पुलिसिया दबिश के कारण साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. मालूम हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली समदा में पिछले वर्ष 15 मई 2015 को मुफस्सिल थाना के चौकीदार श्रीनाथ पासवान के छोटा पुत्र संजीव पासवान की रहस्यमय से गायब हो जाने के मामला प्रकाश में आया. धीरे-धीरे गायब युवक का रहस्य उजागर होने लगा और संजीव के परिजनों को संजीव की हत्या की आशंका सताने लगी. संजीव पासवान की मां अपने दर्जनों महिलाओं के साथ तत्कालीन एसपी सुनील भास्कर से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगायी.
तत्पश्चात एसपी के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. तत्कालीन थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी मामले को गंभीरता से लेते हुए समदा निवासी संजय यादव व उन पुत्र थाना लाकर गहन पूछताछ किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित के बयान भिन्न होने के कारण दोनों को संजीव पासवान को अपहरण करने व हत्या की आशंका के आधार पर जेल भेज दिया था. इसी क्रम में मामला की गहन अनुसंधान जारी थी कि सूचना मिली कि संजय की पुत्री प्रियंका कुमारी जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कबूतरखोपी गांव में किसी अपने रिश्तेदार के पर्दा छुपी हुई है.
सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सुनील टोपनो दोनो थाना के थाना प्रभारी व पुलिस बल छापेमारी के लिए कबूतर खोपी गांव पहुंचे थे. जिसमें युवती मौका पाकर कमरे के वेंटीलेटर से छलांग मार कर फरार हो गयी. परंतु पुलिस को जांच में फरार युवती प्रियंका का मोबाइल मनिहारी प्रखंड के अंतर्गत रहने वाला राजकिशोर यादव के पास मोबाइल मिली जिसके संदेह पर पुलिस ने राजकिशोर यादव व बॉस यादव भी मामले का अप्राथमिकी आरोपित बना दिया. जिसको लेकर मुफस्सिल थाना व मनिहारी पुलिस कई बार छापेमारी की. परंतु पुलिस के हाथ नहीं लगा. मालूम हो कि हाल ही में रविवार को भी पुअनि चंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. फिर भी आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. परंतु इस बार पुलिस की जबरदस्त दबिश ने राजकिशोर यादव व बॉस यादव आत्म समर्पण के लिये मजबूर कर दिया. अंतत: राजकिशोर यादव बड़ी चालाकी से सोमवार को साहिबगंज स्थित व्यवहार न्यायालय पहुंच कर सीजेएम के न्यायालय में पहुंच कर आत्म समर्पण कर दिया और सुबह से ही पुलिस न्यायालय के आसपास घूमते रह गयी. वहीं आत्म समर्पण के बाद इंस्पेक्टर आनंद सिंंह व पुलिस बल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मनिहारी निवासी संजीव पासवान का अप्राथमिकी आरोपी राजकिशोर यादव व बॉस यादव से पूछताछ के लिए रिमांड के लिये न्यायालय में अर्जी दाखिल किया जायेगा.
विनोद तिर्की, मुफस्सिल थाना प्रभारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




