बिना बाल धोए भी चाहिए फ्रेश और क्लीन लुक? ये 3 आसान ट्रिक्स कर देंगे कमाल

Updated at : 31 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
how to get fresh hair without shampoo

बिना शैंपू किए बालों को फ्रेश बनाने के टिप्स AI image

Hair Care Tips: अगर आप भी अक्सर ऑयली बालों की वजह से कॉन्फिडेंस खो देते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और इंस्टेंट हैक्स की मदद से आप मिनटों में अपने बालों को दे सकते हैं एकदम फ्रेश और प्रेजेंटेबल लुक वह भी बिना ज्यादा मेहनत के.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने बालों को धोना तो चाहते हैं, लेकिन समय की कमी होने की वजह से हम ऐसा कर नहीं पाते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि अचानक कहीं बाहर जाना पड़ता है, लेकिन ये गंदे और ऑयली बाल हमारे लिए एक परेशानी की वजह बन जाते हैं. जब ऐसा होता है तो अक्सर हम गंदे और ऑयली बाल लेकर ही घर से बाहर चले जाते हैं और पूरे दिन ही अजीब सा महसूस करते रहते हैं. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसी ही प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को बिना धोए भी एक फ्रेश और साफ लुक दे सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ड्राई शैंपू का करें इस्तेमाल

अगर आपके बाल ऑयली दिख रहे हैं लेकिन आपके पास शैंपू करने का समय नहीं है, तो ऐसे में आप ड्राई शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि जब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं, तो यह एक्स्ट्रा ऑयल को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेता है. इसका इस्तेमाल करते ही आपके बाल इंस्टैंटली फ्रेश दिखने लग जाते हैं. इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसे आपको अपने बालों की जड़ों पर हल्का सा स्प्रे करना और फिर उंगलियों या फिर कंघी की मदद से अच्छी तरह पूरे स्कैल्प पर फैला लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल कुछ ही देर में ज्यादा क्लीन और वॉल्यूमिनस दिखने लग जाते हैं. अगर आपके पास ड्राई शैंपू नहीं है, तो ऐसे सिचुएशन में आप बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हर बार शैंपू के बाद और खराब हो रहे हैं बाल? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

सही हेयरस्टाइल चुनें

जब आपके बाल गंदे लग रहे होते हैं, उस समय एक सही हेयरस्टाइल चुनना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. एक सही हेयरस्टाइल आपके लुक में बड़ा फर्क ला सकता है.अगर शैंपू करने का समय नहीं है तो हाई पोनीटेल, जूड़ा या फिर ब्रेडेड चोटी बनाकर आप अपने बालों को फ्रेश लुक दे सकती हैं. इसके अलावा मेस्सी बन और स्लीक पोनीटेल जैसे हेयरस्टाइल दिखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश तो लगती ही हैं बल्कि आपको एक क्लीन लुक दिलाने में भी काफी मदद करते हैं.

ब्लो ड्रायर या टिशू पेपर का करें इस्तेमाल

बालों में जमे एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के लिए आप ब्लो ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए ब्लो ड्रायर को कोल्ड सेटिंग पर चलाकर अपने बालों को सेट करें. जब आप ऐसा करती हैं तो आपके बाल पहले से ज्यादा ड्राई और फ्रेश दिखने लग जाते हैं. अगर आपके पास समय बिलकुल भी नहीं है, तो टिशू पेपर से बालों और स्कैल्प को हल्का-हल्का दबाकर भी आप एक्स्ट्रा ऑयल को हटा सकते हैं. यह एक आसान और इंस्टेंट तरीका है जो आपके बालों को मिनटों में ही फ्रेश और कम ऑयली दिखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola