लूटकांड के 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated at : 12 Nov 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड के 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के समीप गुरुवार को राजमहल एसबीआइ एटीएम के एसआइएस सुरक्षा गार्ड से 2 लाख 96 हजार लूटकांड के 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है. हालांकि पुलिस घटनाक्रम […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के समीप गुरुवार को राजमहल एसबीआइ एटीएम के एसआइएस सुरक्षा गार्ड से 2 लाख 96 हजार लूटकांड के 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है. हालांकि पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी सभी पहलुओं की बारीकी से अध्ययन कर रही है. बहरहाल पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. संबंध में राजमहल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

सुरक्षा गार्ड ही करता था एटीएम खाली
गुरुवार की संध्या एटीएम सुरक्षा गार्ड से 2 लाख 96 हजार रुपए छिनतई होने के बाद पता चला कि एटीएम का सारा पैसा सुरक्षा गार्ड ही निकलता है. सुरक्षा गार्ड वकील साहब ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को एटीएम से दो लाख 96 हजार रुपए की निकासी की गयी थी. राशि समाप्त हो जाने के कारण और निकासी नहीं हो पाया. वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम गार्ड वकील साहा उधवा प्रखंड के दो पंचायत आतापुर एवं चांद शहर में दो ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है. जिसमें रोजाना करीब पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola