संगठन मजबूती व स्थानीय जन समस्याओं पर हुई चर्चा

Updated at : 11 Nov 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
संगठन मजबूती व स्थानीय जन समस्याओं पर हुई चर्चा

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्य साईं धर्मशाला में शुक्रवार को महेशपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गयी. बैठक में मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने, आम लोगों से […]

विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्य साईं धर्मशाला में शुक्रवार को महेशपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गयी. बैठक में मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने, आम लोगों से मिल कर उनकी समस्या जान कर समाधान करने की पहल करने पर मंथन हुआ.

महेशपुर विस प्रभारी सुबल चंद्र सिंह, महेशपुर मंडल प्रभारी दिलीप सिंह, पाकुड़िया मंडल प्रभारी अमित अग्रवाल, महेशपुर मंडल महामंत्री साधन झा, देवराज तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, विक्रम घोष, शुभेंदु बनर्जी, शैलेश कुमार चौरसिया, शेषनाथ भुईंमाली, मनोज मंडल, शुसेन मंडल, रतन रविदास, विष्णु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola