अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Updated at : 08 Nov 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. प्रभात में खबर छपने के बाद रेस हुआ प्रशासन बरहरवा/बरहेट : अवैध बालू के उत्खनन व परिवहन को लेकर प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद खनन विभाग व पुलिस प्रशासन रेस हो गया. डीसी डॉ शैलेश प्रसाद चौरसिया के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम व बरहेट थाना पुलिस ने मंगलवार को […]
विज्ञापन
पहल. प्रभात में खबर छपने के बाद रेस हुआ प्रशासन
बरहरवा/बरहेट : अवैध बालू के उत्खनन व परिवहन को लेकर प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद खनन विभाग व पुलिस प्रशासन रेस हो गया. डीसी डॉ शैलेश प्रसाद चौरसिया के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम व बरहेट थाना पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी की. इस दौरान दो बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया. छापेमारी की टीम की सूचना मिलते ही विभिन्न घाटों से बालू लोड करने आये ट्रैक्टर व ट्रक चालक फरार हो गये. बिना माइनिंग चालान के परिवहन करने को लेकर कार्रवाई हेतु बरहेट थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू ने बताया कि वे आवश्यक कार्यों से क्षेत्र से बाहर है.
इस कारण छापेमारी में शामिल नहीं हो सके हैं. खनन विभाग के अन्य कर्मचारियों को भेज कर बालू घाटों पर छापेमारी की गयी. बरहेट थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू खनन व परिवहन करने के साथ-साथ अवैध बालू डंप करनेवाले को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. इधर, छापेमारी से पूर्व बालू माफियाओं की सूचना मिलने पर सभी घाटों पर मौजूद दर्जनों ट्रैक्टर व ट्रकों को भगा दिया. छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. इधर, समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक घाटों में छापेमारी की गयी.
मिर्जाचौकी में बिना चालान के चिप्स लदा पांच ट्रैक्टर जब्त
मंडरो. एसपी पी मुरुगन के निर्देश पर सोमवार शाम मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा ने साहिबगंज-पीरपैंती एनएच 80 पर छापेमारी अभियान चलाते हुए पांच ट्रैक्टर (जेएच 18 इ 6502, बीआर 18 जीए 7495, जेएच 4 एल 3589, बीआर 51 जी 9464, बीआर 10 डब्ल्यू 5695) को जब्त कर लिया. सभी पर बिना चालान का चिप्स लदा था. जिला खनन व परिवहन विभाग साहिबगंज को भेज दिया है. कार्रवाई से ट्रक मालिकों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




