साहिबगंज लिखेगा विकास का नया अध्याय: अमर बाउरी

Updated at : 07 Nov 2017 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज लिखेगा विकास का नया अध्याय: अमर बाउरी

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समाराेह : साहिबगंज में विकास मेला साहिबगंज : आनेवाले समय में साहिबगंज विकास के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा. यह बातें राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस को लेकर विकास […]

विज्ञापन

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समाराेह : साहिबगंज में विकास मेला

साहिबगंज : आनेवाले समय में साहिबगंज विकास के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा. यह बातें राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस को लेकर विकास मेला में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही. इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर टाउन हॉल में राज्य स्थापना दिवस का विधिवत उदघाटन किया. मंत्री अमर बाउरी ने कहा : झारखंड राज्य किसी भी राज्य को विकास में टक्कर दे सकती है. बड़े संघर्ष के बाद यह झारखंड एक अलग राज्य बन सका. सड़कों का निर्माण कर लोगों को यातायात की सुविधा तो राज्य सरकार ने प्रदान किया है.
साहिबगंज लिखेगा…
वहीं सरकार ने उज्जवला योजना के तहत साहिबगंज में 71000 लाभुकों को गैस कनेक्शन के साथ साथ चूल्हा भी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब परिवार को मुहैया कराया. इस सरकार ने गरीब परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध करा रही है. साथ ही शौचालय भी दे रही है, ताकि सभी लोग समान रूप से सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके. कोई भी व्यक्ति जिले के डीसी एवं एसपी से संपर्क साध सकता है.
साहिबगंज बड़ा व्यावसायिक केंद्र बनेगा
मंत्री ने कहा कि यह सरकार साहिबगंज की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने को कृतसंकल्पित है. समदा नाला बंदरगाह एवं गंगा पुल निर्माण से एक बार फिर साहिबगंज जिला के दिन बहुरेंगे, एक व्यवसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा. मंत्री श्री बाउरी ने झारखंड सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और नयी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार तीन वर्षों से लोगों की सेवा में निरंतर लगी हुई है.
भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था को कायम रखने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है. यहां के आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. संताल समाज से जुड़े धार्मिक स्थल का विकास करने के लिए भी सरकार ने हाल ही में लुगुबुरू घंटाबाडी थोरोम गाढ, ललपनिया बोकारो को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने राजकीय मेला लगाने की घोषणा की है. इस अवसर पर स्वागत संबोधन में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने साहिबगंज जिले में चहुंमुखी विकास हो रही है.
डीडीसी नैन्सी सहाय ने राज्य स्थापना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला. मंच संचालन सदर सीओ रामनरेश सोनी ने की. इस अवसर पर एसपी पी मुरूगन, डीएफओ मनीष तिवारी, एसी अनमोल कुमार सिंह, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीपीओ रामनिवास सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनीता कुमारी, मेसो पदाधिकारी बबलू मुर्मू, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी वैद्यनाथ दास, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह, महामंत्री रामानंद साह, बीस सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अनंत सिन्हा, लखन पंडित,सहित दर्जनों पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पांच करोड़ 72 लाख की योजना का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास
दूर-दूर तक फैली है मेला की ख्याति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola