मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की बैठक में लिया निर्णय

Updated at : 05 Nov 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की बैठक में लिया निर्णय

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने की अपील महेशपुर : झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मन्टू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना हेंब्रम व राष्ट्रीय विधि सचिव गुपीन हेम्ब्रम उपस्थित थे. बैठक […]

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने की अपील

महेशपुर : झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मन्टू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना हेंब्रम व राष्ट्रीय विधि सचिव गुपीन हेम्ब्रम उपस्थित थे. बैठक में महेशपुर प्रखंड के मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं दुमका, पाकुड़ जिला के मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित थे. जिसमें समानता का अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया. वहीं प्रत्येक कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी रखें.
इसके अलावे भ्रष्टाचारियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने, आदिवासी क्षेत्र में बिना चालान के बालू ढोने वाले ट्रक और ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाने पर रोक लगाने की बात कही गयी. बैठक में थाने में झूठे मुकदमे दर्ज करने सहित अन्य गलत कार्यों का झारखंड मानवाधिकार जन जागृति कल्याण परिषद द्वारा विरोध करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है. बैठक में नथानियल सोरेन, मोतीलाल हेंब्रम, राजेंद्र मुर्मू, देवीधन बास्की, सुनील बेसरा, मिकाएल मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola