सरकार का संकल्प, हर हाथ को मिले काम

Updated at : 21 Sep 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार का संकल्प, हर हाथ को मिले काम

रोजगार मेला . उदघाटन समारोह में विधायक अनंत ओझा ने कहा फर्जी कंपनियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज : विधायक 13 में से मात्र नौ कंपनी पहुंची 14 कंपनियों ने लगाये स्टॉल, 4418 रिक्तियों के लिए मांगा आवेदन साहिबगंज : भाजपा की रघुवर सरकार का उद्देश्य है कि हर हाथ को रोजगार मिले. इसके लिए […]

विज्ञापन

रोजगार मेला . उदघाटन समारोह में विधायक अनंत ओझा ने कहा

फर्जी कंपनियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी दर्ज : विधायक
13 में से मात्र नौ कंपनी पहुंची
14 कंपनियों ने लगाये स्टॉल, 4418 रिक्तियों के लिए मांगा आवेदन
साहिबगंज : भाजपा की रघुवर सरकार का उद्देश्य है कि हर हाथ को रोजगार मिले. इसके लिए सरकार कटिबद्ध है. उक्त बातें राजमहल विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अनंत कुमार ओझा ने सिदो कान्हू स्टेडियम में आयोजित दतोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला में कही. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग नियोजनालय साहिबगंज द्वारा रोजगार मेला 2017 का आयोजन किया गया. जिसका दीप जलाकर विधायक अनंत ओझा व डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने किया.
इस मेले में 14 कंपनियों द्वारा 4418 रिक्तियों के लिये आवेदन मांगा है. जिसमें सैकड़ों युवकों ने रोजगार की तलाश में पहुंचे. इन कंपनियों में मुख्य रूप से लक्ष्य सिक्यूरिटी सर्विस रांची, एसजीआरएस एकेडमी दुमका, सीआइडीसी दुमका, कोसमो केयर, न्यू ताराचक दानापुर, एलआइसी साहिबगंज, एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस साहिबगंज सहित सभी कंपनियां शामिल हुई. इस मेला में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि अभी प्राइवेट सेक्टर में बहुत नौकरियां हैं, जरूरत है कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त करने की. आज किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञों की ही मांग होती है, ऐसे लोगों को नौकरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होता है.
जिला नियोजन पदाधिकारी अश्विनी सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस अवसर पर विनोद यादव, शर्मा जी सहित कई लोग उपस्थित थे. इधर तेज बारिश होने के बावजूद स्टेडियम में 13 स्टॉल लगाये गये. जिसमें से 9 कंपनी के लोग आये. 319 लोगों को चयन किया गया. जिन्हें नौकरी विभिन्न संस्थाओं में मिलेगी. जबकि 48 को आरक्षित में रखा गया है.
क्या कहते हैं विधायक
कोई भी कंपनी किसी प्रकार की धोखाधड़ी करती है, तो उस कंपनी के रजिस्ट्रेशन नंबर पर प्राथमिकी दर्ज करायें. ऐसे कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
अनंत कुमार ओझा, विधायक, राजमहल विस.
क्या कहते हैं डीसी
प्रशासन को जिस कंपनी के खिलाफ शिकायत मिली है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. ऐसी कंपनियों पर कार्रवाई होगी. शपथ पत्र लिया जायेगा.
डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, डीसी, साहिबगंज.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola