साहिबगंज में शान से लहराया तिरंगा
Updated at : 17 Aug 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व . 34 स्कूलों के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी, डीसी व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण साहिबगंज : स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में डीसी डाॅ शैलेश चौरसिया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिये सुरक्षा सर्वोपरि होती है. साहिबगंज में जो भी जरूरत हुई उसे पूरा करने का हर संभव […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्व . 34 स्कूलों के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी, डीसी व एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
साहिबगंज : स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में डीसी डाॅ शैलेश चौरसिया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिये सुरक्षा सर्वोपरि होती है. साहिबगंज में जो भी जरूरत हुई उसे पूरा करने का हर संभव कोशिश प्रशासन ने किया. लोग भयमुक्त जी रहे हैं. हाल के दिनों 100 डायल की सुविधा शुरू हुई है. इसपर त्वरित कार्रवाई हो रही है. महिलाओं की सुरक्षा के लिये पिंक पेट्रोल शुरू की गयी है. हर माह एक व सोलह तारीख को थाना दिवस पर शिकायतों का निराकरण किया जाता है.
कहा : शीघ्र ही ऑन लाइन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था होगी. डीसी ने कहा खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत साहिबगंज में लगभग 40,000 अंत्योदय परिवार तथा 1,50,000 से अधिक प्रायोरिटी परिवार का पहचान कर 805 जनवितरण प्रणाली के दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है. इसके अलावे प्राेमिटिव ट्रिबल डाकिया योजना के तहत लगभग 12000 पहाड़िया परिवारों को उसके घर तक खाद्यान्न 35 किलो प्रति परिवार की दर से पहुंचाया जा रहा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थागत व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है. स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न प्रकार के 38 पदो पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किताब, ड्रेस, मध्याह्न भोजन संरचनात्मक सुविधाओं के साथ-साथ जिले को जीरोड्रॉप आउट क्षेत्र बनाने के लिये कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इस बार वर्ग नवम में11,170 एवं दशम में 11,325 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया गया. मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत वर्ग षष्टम के 1560 छात्राओं के नाम से फिक्स किया गया है जो उन्हें नवमे वर्ग में नामांकन के पश्चात मिलेगा. मनरेगा के तहत 2017-18 में अब तक लगभग 30 हजार परिवारों को रोजगार मुहैया कराया गया है. 99 प्रतिशत सक्रिय मजदूरों को आधार से भी जोड़ा जा चुका है. जिसको डीबीटी द्वारा पेमेंट किया जा रहा है.
स्वतंत्रता दिवस पर उपकारा में जेल लोक अदालत का आयोजन
राजमहल. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजमहल उपकारा में अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार समिति के तत्वावधान में जेल लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन एसीजेएम सत्यपाल की अध्यक्षता में किया गया. न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों को कानून से संबंधित जानकारी दी. मौके पर जेएम प्रथम आरके पांडे, अशोक कुमार, उपकाराधिक्षक अमीत कुमार मिश्रा, अधिवक्ता अनंत कुमार राय, अशोक राम, राजदीप यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
पार्यावरण संतुलन रखना हमारी जिम्मेदारी
डीसी ने कहा साहिबगंज प्रकृति की गोद में बसा है और यहां का पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखना हमसब की जिम्मेदारी है. वन विभाग द्वारा जन समुदाय के सहयोग से 6 लाख से अधिक पौधारोपण कराया गया है. कोशिश है गंगा तट पर रहने वाले समुदायों के साथ एक स्वस्थ सामंजस्य स्थापित करने का. रोजगार को एक नया आयाम देने के लिये स्कील डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण के लिये दो एजेंसी द्वारा सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण की व्यवस्था भी की जा रही है. इसके पूर्व सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. 12 प्लाटून के जवानों का पैरेड का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद झंडोतोलन की गई. पांच स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया.
यहां भी लहराया तिरंगा
वन प्रमंडल कार्यालय, समाहरणालय, जैप 9, मंडलकारा, होमगार्ड कार्यालय व उपायुक्त आवास में डीसी ने झंडोत्तोलन किया. जबकि विकास भवन में डीडीसी नैन्सी सहाय ने झंडोत्तोलन किया. पुलिस लाइन मैदान में एसपी पी मुरुगन ने पैरेड का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन मैदान एवं कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने तिरंगा फहराया. कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोफक्कर हुसैन, बाटा चौंक पर विधायक अनंत ओझा, पोद्दार भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पु साह, जदयु कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंसूर, आजसू कार्यालय में जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय, लोजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान, झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष एन इस्लाम, बरहडवा स्थित सांसद विजय हांसदा ने पेट्रोल पंप के निकट झंडोतोलन की. सभी थाना में थाना प्रभारी ने झंडोतोलन किया. आर्य समाज मंदिर में रामजी ठाकुर, वृजमोहन केशरी, भोलानाथ साह ने झंडोतोलन किया. जिला व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता संघ कार्यालय में सचिव विजय कर्ण ने झंडोतोलन किया. जबकि जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई. सुबह 8 बजे विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण डालमिया के द्वारा झंडोतोलन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




