मां फंदे पर झूल गई… पैरों के पास खड़ी होकर बिलखती रही मासूम, बिहार के सीवान में दर्दनाक मंजर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Apr 2026 8:36 PM

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर परिजन

Bihar Crime News: सीवान के रामगढ़ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की मौत के बाद उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची उसके पास खड़ी होकर रोती रही. इस मंजर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां की मौत के बाद उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची घंटों तक उसके पास खड़ी होकर रोती रही. इस दर्दनाक दृश्य ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया.

पति बाहर, घर में मां-बेटी थीं अकेली

मृतका की पहचान 20 वर्षीय चंदा देवी के रूप में हुई है. उनकी शादी करीब ढाई साल पहले लगन महतो से हुई थी. लगन महतो बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं, जबकि चंदा देवी गांव में अपनी छोटी बच्ची के साथ अकेले रह रही थीं.

घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात किसी घरेलू विवाद के बाद चंदा देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, घटना के पीछे के असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

सुबह बच्ची के रोने से मामला हुआ उजागर

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब पड़ोसियों ने घर से लगातार रोने की आवाज सुनी. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ. जब खिड़की से अंदर देखा गया, तो सबके होश उड़ गए. अंदर चंदा देवी फंदे से लटकी हुई थीं और उनकी डेढ़ साल की बच्ची उनके पैरों के पास खड़ी होकर रो रही थी. वह मासूम यह समझ ही नहीं पा रही थी कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विजय रंजन के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. उन्होंने बताया कि मृतका का मोबाइल लॉक है, जिसे खोलने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा.

पति को दी गई सूचना, आगे की कार्रवाई जारी

घटना की जानकारी बेंगलुरु में रह रहे पति को दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

Also Read: ‘मैंने अपने पति को मार डाला, मुझे जेल भेजिए…’, बिहार में पत्नी की खौफनाक साजिश, हत्या के बाद खुद पहुंची थाने

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन