डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में हुआ पोस्टमार्टम

साहिबगंज : रांची चिड़िया घर के सीनियर बेटनेरियन डॉ अजय कुमार, जिला के दो बेटेरियन डॉ सतीश व डॉ उदय कुमार मेहता के नेतृत्व में शनिवार सुबह 8 बजे हाथी का पोस्टमार्टम किया गया. डॉ अजय ने बताया कि चूंकि हाथी को गोली मारी गयी थी इसलिए उसके पेट में चीरा नहीं लगाया गया. अगर […]
साहिबगंज : रांची चिड़िया घर के सीनियर बेटनेरियन डॉ अजय कुमार, जिला के दो बेटेरियन डॉ सतीश व डॉ उदय कुमार मेहता के नेतृत्व में शनिवार सुबह 8 बजे हाथी का पोस्टमार्टम किया गया. डॉ अजय ने बताया कि चूंकि हाथी को गोली मारी गयी थी इसलिए उसके पेट में चीरा नहीं लगाया गया. अगर बीमारी से मरता तो हाथी को चिर फाड़ किया जाता. हाथी को दो गोली लगी है. राज्य वन निदेशक के निर्देश पर पोस्टमार्टम के पूर्व हाथी के दोनों दांत काटे गये. डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उक्त हाथी के दांत की कीमत एक करोड़ है. जिन्हें सरकार के खजाने में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




