सकरीगली स्टेशन पर दिया धरना

Updated at : 10 Aug 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
सकरीगली स्टेशन पर दिया धरना

रोष . पांच सूत्री मांग को लेकर किसान सभा का प्रदर्शन पांच सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा के सदस्यों ने सकरीगली स्टेशन पर धरना दिया. इसके माध्यम से रेल प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया. धरना के बाद एक मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा गया. साहिबगंज : जिला मुख्यालय से आठ किमी […]

विज्ञापन

रोष . पांच सूत्री मांग को लेकर किसान सभा का प्रदर्शन

पांच सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा के सदस्यों ने सकरीगली स्टेशन पर धरना दिया. इसके माध्यम से रेल प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया. धरना के बाद एक मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा गया.
साहिबगंज : जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सकरीगली स्टेशन पर झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले पांच सूत्री मांग को लेकर सचिव नंदकिशोर चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया. धरना के बाद जीएम, डीआरएम के नाम एक पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा गया. इस मौके पर सचिव नंदकिशोर चौधरी, श्याम सुंदर पोद्दार, मंडल सोरेन, नरेश यादव, अनिल मंडल, त्रिवेणी गुप्ता, माधवचंद्र घोष, गोलू गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
क्या है मांगें
स्थानीय ग्रामवासी स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए अविलंब रेल पार हेतु फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाये, दोपहिया एवं चार पहिया वाहन आने-जाने के लिये एक रेलवे गेट बने, रेलवे प्लेटफाॅर्म परिसर में शौचालय का निर्माण किया जाये, रेलवे टिकट को कंप्यूटरीकृत कर दिया जाये, वनांचन एक्सप्रेस एवं मालदा जमालपुर इंटरसिटी का अप व डाउन का ठहराव सकरीगली में किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola