संप में साइबर मामले व राजमहल उधवा में बढ़े अपराध की होगी समीक्षा

Updated at : 09 Aug 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
संप में साइबर मामले व राजमहल उधवा में बढ़े अपराध की होगी समीक्षा

िनर्देश . वार्षिक निरीक्षण करने साहिबगंज पहुंचीं संताल परगना आइजी सुमन गुप्ता, कहा पुलिस लाइन बैरक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण को साहिबगंज पहुंची आइजी सुमन गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कई अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संप में साइबर क्राइम व राजमहल, उधवा में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है. इसकी समीक्षा […]

विज्ञापन

िनर्देश . वार्षिक निरीक्षण करने साहिबगंज पहुंचीं संताल परगना आइजी सुमन गुप्ता, कहा

पुलिस लाइन बैरक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण को साहिबगंज पहुंची आइजी सुमन गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कई अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संप में साइबर क्राइम व राजमहल, उधवा में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है. इसकी समीक्षा की जायेगी. साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये.
साहिबगंज : जिले के राजमहल, उधवा क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध का सर्वे होगा. साथ ही संताल परगना में साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए पुलिस को प्रशिक्षित करने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है. संताल परगना में जामताड़ा, देवघर सहित अन्य इलाकों में फैलते साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस इस पर नकेल कसने के लिये तेजी से काम कर रही है. आने वाले कुछ दिनों में इसका परिणाम जमीन पर दिखने लगेगा. सरकार को साइबर थाना खोलने के लिये संताल परगना से प्रस्ताव भेजा जायेगा. उक्त बातें मंगलवार को संताल परगना रेंज की आइजी सुमन गुप्ता ने पत्रकारों से कही.
उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदी जो छूट कर आते हैं, बाहर में अपने में सुधार लाने के लिए रोजगार की आवश्यकता पड़ती है. सरकार इस पर भी विचार कर रही है. बंद कैदी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिससे उसके कौशल विकास हो सके. आइजी मंगलवार को साहिबगंज पुलिस लाइन बैरक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने आयीं थी. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में आइजी ने कहा कि पुलिस को समय-समय पर सुदृढ़ करने उनके रहन- सहन की व्यवस्था को देखने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारी आते हैं. इससे पूर्व आइजी गुप्ता ने पुलिस बैरक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बैरक में फैली गंदगी पर उन्होंने स्थानीय पदाधिकारी से नाराजगी जतायी एवं इसमें शीघ्र सुधार का निर्देश दिया. जवानों से उन्होंने खाने की क्वालिटी के संबंध में भी जानकारी ली. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक को सभी थाना प्रभारियों को थाना साफ-सुथरा रखने जब्त किये गये वाहनों को सिस्टमेटिक तरीके से थाना में रखने, आंगतुकों से सही व्यवहार करने का निर्देश दिया. खासकर महिला फरियादियों से सही व्यवहार करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसके पूर्व स्थानीय परिसदन में जिले के सभी पदाधिकारी व नगर थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी व जेल अधीक्षक से भी साहिबगंज मंडलकारा व राजमहल उपकारा के बारे में जानकारी ली. इसके पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद गंगा आरती में भी आइजी सुमन गुप्ता ने भाग िलया. इस अवसर पर एसपी पी मुरूगन, डीएसपी ललन प्रसाद, राजमहल डीएसपी सुनील कुमार,इंस्पेक्टर सुनील टोपनो, आरआर मिंज सहित सभी थाना प्रभारी, सार्जेंट यशवंत कुमार सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola