बंध्याकरण के पैसे को करें खर्च : सीएस

साहिबगंज : बंध्याकरण व टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य मामलों के रुपये को अविलंब खर्च करें. यह बाते सीएस डॉ बी मरांडी ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन में मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बरहरवा, राजमहल व साहिबगंज सदर में जो बंध्याकरण व अन्य कार्य हुए हैं. उसमें पैसे का भुगतान […]
साहिबगंज : बंध्याकरण व टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य मामलों के रुपये को अविलंब खर्च करें. यह बाते सीएस डॉ बी मरांडी ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन में मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बरहरवा, राजमहल व साहिबगंज सदर में जो बंध्याकरण व अन्य कार्य हुए हैं. उसमें पैसे का भुगतान पूर्णरूपेण नहीं हुआ है. इसलिये अविलंब भुगतान करें. शिशु स्वास्थ्य व छिड़काव कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. जबकि दस अगस्त से शुरू होने वाले कृमि दिवस कार्यक्रम में बनाये गये पंचायत व प्रखंड स्तर की टीम के साथ सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को दवा हर हाल में उपलब्ध कर दिलाने की बात कही. कार्यक्रम का मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर डॉ बी मरांडी, डॉ पीपी पांडेय, डॉ विजय हांसदा, डीपीएम राजीव कुमार सहित सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




