सरगना आलम को मुंबई पुलिस ने लिया रिमांड पर
Updated at : 08 Aug 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई में 76 लाख के स्मार्ट फोन चोरी का मामला राधानगर के प्यारपुर का है रहनेवाला है आरोपित राजमहल/ उधवा : मुंबई के बोरीबली कस्तूरबा मार्केट थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकान से शटर काट कर 76 लाख रुपये का स्मार्ट फोन व नकद चोरी मामले में गिरोह के सरगना राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर […]
विज्ञापन
मुंबई में 76 लाख के स्मार्ट फोन चोरी का मामला
राधानगर के प्यारपुर का है रहनेवाला है आरोपित
राजमहल/ उधवा : मुंबई के बोरीबली कस्तूरबा मार्केट थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकान से शटर काट कर 76 लाख रुपये का स्मार्ट फोन व नकद चोरी मामले में गिरोह के सरगना राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर निवासी आलम शेख को मुंबई पुलिस ने सोमवार को राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर ले लिया. मुंबई पुलिस टीम के नेतृत्व कर रहे एसआइ आरबी चौहान ने बताया की बोरीबली कस्तूरबा मार्केट थाना कांड संख्या 270/17 दिनांक 27-6-17 के मामले में आलम शेख को गिरफ्तार किया गया है.
कांड के आवेदक रमनीक सात्रा ने पुलिस को बताया था की 70 लाख की स्मार्ट फोन मोबाइल व छह लाख रुपये चोरी उसके दुकान से हुई थी. दुकान की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छापेमारी कर गिरोह के सदस्य सत्तार शेख को गिरफ्तार किया गया था.
सीसीटीवी फुटेज व सत्तार के निशानदेही पर आलम को गिरफ्तार किया गया. मालूम हो की पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा में एटीएम मशीन काटने के आरोप में साहिबगंज व पाकुड़ पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




