एसडीओ ने संभाला नप पदाधिकारी का प्रभार

साहिबगंज : साहिबगंज नगर पर्षद कार्यालय में सोमवार शाम चार बजे 45वें नप पदाधिकारी के रूप में सदर एसडीओ अमित प्रकाश ने प्रभार ग्रहण कर लिया है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत एसडीओ को ही प्रभार लेना है. इसी के तहत निवर्तमान नप पदाधिकारी सह सीओ रामनरेश सोनी से प्रभार लिया. उन्होंने […]
साहिबगंज : साहिबगंज नगर पर्षद कार्यालय में सोमवार शाम चार बजे 45वें नप पदाधिकारी के रूप में सदर एसडीओ अमित प्रकाश ने प्रभार ग्रहण कर लिया है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत एसडीओ को ही प्रभार लेना है. इसी के तहत निवर्तमान नप पदाधिकारी सह सीओ रामनरेश सोनी से प्रभार लिया. उन्होंने कहा कि हर हाल में नगर पर्षद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने, कर्मियों की परेशानी को दूर करने सहित कई मुद्दों पर एक साथ चलकर विकास का कार्य करेंगे. मौके पर नप अध्यक्ष राजेश गोड़, मनीष कुमार, मनी सिह, स्वपन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




