चोरी की वारदातों से सूर्खियों में रहा उधवा-बरहरवा

Updated at : 06 Aug 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की वारदातों से सूर्खियों में रहा उधवा-बरहरवा

छापेमारी करने कई राज्यों की आ चुकी है पुलिस पुलिस एक भी गिरोह का नहीं कर पायी है भंडाफोड़ रांची में शटर गिरोह के सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार उधवा/बरहरवा : राधानगर थाना क्षेत्र कुछ वर्षों से चोरी को लेकर काफी चर्चा में है. चोर गिरोह के सदस्य कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं. […]

विज्ञापन

छापेमारी करने कई राज्यों की आ चुकी है पुलिस

पुलिस एक भी गिरोह का नहीं कर पायी है भंडाफोड़
रांची में शटर गिरोह के सदस्य हो चुके हैं गिरफ्तार
उधवा/बरहरवा : राधानगर थाना क्षेत्र कुछ वर्षों से चोरी को लेकर काफी चर्चा में है. चोर गिरोह के सदस्य कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं. विभिन्न राज्यों में घड़ी, मोबाइल, लैपटॉप, सोना, डायमंड आदि की चोरी एवं जाली नोट तस्करी के कई बड़े मामलों में राधानगर थाना क्षेत्र के कई गिरोह की संलिप्तता पायी गयी है. महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पं बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की पुलिस लगातार मोबाइल, जेवरात व नकदी चोरी मामले में राधानगर थाना पहुंच चुक है. चोर गिरोह का सरगना राजमहल, राधानगर के अलवा पश्चिम बंगाल के कलियाचक मुर्शिदाबाद, मालदा तक फैला हुआ है. साथ ही कई मामलों में बांग्लादेश व नेपाल की भी संलिप्तता पायी गयी है. इसके अलावा उधवा, बरहरवा व राजमहल क्षेत्रों के शटर कटर गिरोह के सदस्य जिस प्रकार देश के विभिन्न शहरों में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं.
रांची में शटर कटर गिरोह के सदस्य को पुलिस ने हथियार और शटर काटने की सामग्री के साथ गिरफ्तार करने के बाद एक बार फिर से यह क्षेत्र सुर्खियों में आ गया था. बरहरवा थाना क्षेत्र के गुटका व्यापारी चेतन अग्रवाल के अलावा बरहरवा हाइस्कूल के समीप मिठाई दुकानदार देवाशीष रक्षित, मुख्तार अंसारी के घर में हुई डकैती में बंगाल के अपराधियों की संलिप्तता आयी थी. पर अब तक एक भी गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस नहीं कर पायी है.
केस स्टडी वन
बीते 21 अप्रैल को ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के कई वारदातों को नाकाम करते हुए चोर गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं कई चोर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार चोर गिरोह के सदस्य मुत्थु गोल्ड फाइनांस कंपनी की नवपाड़ा शाखा, अरिहंत ज्वेलर्स मीरा रोड, बोइसर में दो छोटे ज्वेलर्स के दुकानों में सेंधमारी का योजना बना रहे थे. पुलिस को चोर गिरोह की गतिविधि का सुराग लग गया था. जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल शेख (29), उमर शेख (25) को गिरफ्तार किया. वहीं राजकुमार शर्मा उर्फ भोला शर्मा(44) व तपन मंडल (40) को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गया था.
केस स्टडी टू
बीते 27 दिसंबर 2016 को मन्नापुरम गोल्ड फाइनांस लिमिटेड उल्लास नगर ब्रांच में 30 किलो सोना की चोरी की गयी. इस संबंध में विट्ठावली थाना में शिकायत की गयी. वहीं इसके आसपास भिवांड़ी और अंबरनाथ में भी सोना चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. वहीं दिसंबर 2016 में हैदराबाद के एक गोल्ड फाइनांस कंपनी में सेंधमारी कर 77 किलो सोना की चोरी की गयी थी.
केस स्टडी थ्री
बीते 5 जून 2017 को महाराष्ट्र के ठाणे सिटी के नवपाड़ा अंतर्गत गोखले रोड स्थित राजावत ज्वेलर्स से लगभग एक करोड़ से अधिक कीमत के सोने के बिस्कुट चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दुकान के मालिक 29 मई 2017 को यूरोप टूर में गये थे. इसी बीच मालिक के पुत्र दुकान का संचालन कर रहे थे. 3 जून 2017 को 35 बिस्कुट की चोरी हो गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola