शादी का प्रलोभन देकर याैन शोषण का मामला दर्ज

उधवा/बरहेट : राधानगर थाना क्षेत्र के दरगाहडांगा की एक युवती ने गांव के ही हरू शेख उर्फ माबुद शेख के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण का न्यायालय में परिवाद दायर कराया था. राजमहल व्यवहार न्यायालय परिवाद संख्या 280/17 के आधार पर राधानगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 73/17 में धारा 323, 379, […]
उधवा/बरहेट : राधानगर थाना क्षेत्र के दरगाहडांगा की एक युवती ने गांव के ही हरू शेख उर्फ माबुद शेख के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण का न्यायालय में परिवाद दायर कराया था. राजमहल व्यवहार न्यायालय परिवाद संख्या 280/17 के आधार पर राधानगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 73/17 में धारा 323, 379, 376 एवं 504 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. वहीं बरहेट प्रतिनिधि के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के सनमनी गांव की एक युवती ने गांव के ही सुभान अंसारी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है.
बरहेट थाना पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि गांव के सुभान अंसारी तीन वर्षों तक लगातार शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया. गर्भपात कराये जाने के बाद सुभान ने कहा कि वह काम के लिये बाहर जा रहा है. लौटने के बाद उससे शादी करेगा. दो वर्षों बाद वापस घर लौटा तो शादी के लिये आनाकानी करने लगा आैर फिर वह भाग गया. पीड़िता के आवेदन बरहेट थाना में कांड संख्या 42/17 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




