राजस्व गांव में दुरुस्त होगी पेयजल व्यवस्था : ताला

बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. जिसमें विधायक ताला मरांडी ने कहा कि बीते जुलाई माह में गंगा नदी का पानी बोरियो क्षेत्र के सभी राजस्व गांव में मुहैया कराने को लेकर देवघर को प्रस्ताव […]
बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. जिसमें विधायक ताला मरांडी ने कहा कि बीते जुलाई माह में गंगा नदी का पानी बोरियो क्षेत्र के सभी राजस्व गांव में मुहैया कराने को लेकर देवघर को प्रस्ताव भेजा गया था.
जिसके आलोक में विभाग द्वारा डीपीआर बनाने की तैयारी की जा रही है. प्रत्येक गांव में ग्र्रामसभा कर सहमति बनायी जायेगी. इसलिये क्षेत्र के सभी ग्रामीण ग्रामसभा में एकजुट होकर सहमति में सहयोग करें.
भविष्य में लोगों को कभी पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. विस्तृत जानकारी देते हुए श्री मरांडी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना में सहयोग कर क्षेत्र के विकास में सहयोग करें. मौके पर मुखिया सुरेश मरांडी, स्टीफन मुर्मू, प्रमिला किस्कू, सुनील मरांडी, देवेंद्र मालतो, बीपीओ रजनीश परासर, जेइइ अशोक गुप्ता, नवीन पासवान, पैट्रिक हांसदा, एइइ विरेंद्र टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




