ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात कांवरिया की मौत

Updated at : 30 Jul 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात कांवरिया की मौत

बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलखंड के दिग्घी फाटक के समीप शुक्रवार रात्रि ट्रेन के चपेट में आ जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी है. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है. हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक जीआरपी नहीं कर पायी है. जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया […]

विज्ञापन

बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलखंड के दिग्घी फाटक के समीप शुक्रवार रात्रि ट्रेन के चपेट में आ जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी है. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब है. हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक जीआरपी नहीं कर पायी है.

जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि बाकुड़ी व बरहरवा के बीच किसी ट्रेन से गिर जाने से 25 वर्षीय अज्ञात कांवरिया की मौत हुई है. जिसकी पहचान के लिये आसपास के थाना व जीआरपी से संपर्क किया गया है. लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कांवरिया के बैग से एक तस्वीर और बोलबम का ड्रेस मिला है. इसके आधार पर खोजबीन की जा रही है. वहीं शव को रेलवे लाइन के किनारे से बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम भेज कर यूडी कांड दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola