नये तरीके से होगा नाली के साथ सड़क का निर्माण : डीसी

मंडरो : मिर्जाचौकी से रक्शी स्थान एवं तेलियागढ़ी जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क का निरीक्षण रविवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया एवं मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित ने किया. जहां ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या से डीसी को अवगत कराया. ग्रामीणों का कहना था कि पर्यटन स्थल तेलियागढ़ी एवं रक्शी स्थान जाने की एक […]
मंडरो : मिर्जाचौकी से रक्शी स्थान एवं तेलियागढ़ी जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क का निरीक्षण रविवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया एवं मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित ने किया. जहां ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या से डीसी को अवगत कराया. ग्रामीणों का कहना था कि पर्यटन स्थल तेलियागढ़ी एवं रक्शी स्थान जाने की एक मात्र सड़क की हालत दयनीय है.
श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. वहीं कई बार श्रद्धालुओं से भरा वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है. इधर डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने घूम-घूम कर सड़क का जायजा लिया. बताते चले कि मिर्जाचौकी से रक्शी स्थान जाने वाली सड़क की दुर्दशा प्रभात खबर ने प्रमुखता से 15 जुलाई को प्रकाशित किया था. मौके पर पलटन भगत, सुनील सिंह, राजू साह, मोहन चौधरी, भोलटू चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




