रेलवे केबिन के पास से अज्ञात शव बरामद

Updated at : 15 Jul 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे केबिन के पास से अज्ञात शव बरामद

जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस साहिबगंज : साहिबगंज स्टेशन के पश्चिमी फाटक केबिन संख्या 182बी के निकट शुक्रवार को 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति सुबह 10 बजे शराब […]

विज्ञापन
जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस
साहिबगंज : साहिबगंज स्टेशन के पश्चिमी फाटक केबिन संख्या 182बी के निकट शुक्रवार को 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति सुबह 10 बजे शराब के नशे में बैठा था. बाद में उसी स्थान पर सो गया. दोपहर दो बजे लोगों ने उसे मृत देखा. इसके बाद सूचना केबिन मेन व जीआरपी थाना को दी. इधर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. थाना प्रभारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. यूडी केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola