मंडरो में 30 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच शुरू
Updated at : 14 Jul 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि बड़का की मौत पानी में डूबने से हुई होगी बड़का साढ़ू के साथ अपने एक मित्र के यहां गया था घूमने खाना खाने के बाद वहीं साे गया और सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिली मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के पिंडरा पंचायत अंतर्गत बड़ा लक्ष्मी गांव के रमनी नदी के […]
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि बड़का की मौत पानी में डूबने से हुई होगी
बड़का साढ़ू के साथ अपने एक मित्र के यहां गया था घूमने
खाना खाने के बाद वहीं साे गया और सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिली
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के पिंडरा पंचायत अंतर्गत बड़ा लक्ष्मी गांव के रमनी नदी के छिलका के पास 30 वर्षीय बड़का टुडू का शव मिर्जाचौकी थाना ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी सलामी मरांडी ने बताया कि बड़का टुडू और कोहवारा निवासी ईल्लु किस्कू दोनों साढ़ू थे. दोनों कानाडीह रवि मुर्मू के यहां घूमने गये. जहां बड़का टुडू खाना खाकर वहीं सो गया. जिसकी जानकारी इल्लु किस्कू ने बड़का टुडू के पत्नी को दी.
जब सुबह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने खोजबीन शुरू की. जिसके बाद बुधवार की देर शाम रमनी नदी के छिलके के पास से बड़का टुडू की शव मिला. मृतक की पत्नी ने बताया कि पति की मृत्यु नदी में डूबने से हुई होगी. उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है. इधर थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




