Ranchi News: युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 9:11 PM
Ranchi News: झामुमो द्वारा पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी के दर्जनों युवा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.
रांची. झामुमो द्वारा पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी के दर्जनों युवा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने नये सदस्यों का स्वागत किया. शिवम सिन्हा, शान कुजूर, नंदन कुमार गुप्ता, इशू नारायण, रोनित जायसवाल, ऋषि सिंह, ध्रुव राज पाठक, सईद अहमद, शिवम कुमार रजक, अंशु यादव, अभिषेक यादव, सुधांशु यादव और जय निषाद सहित कई युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की.
पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया
मौके पर सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि वह आम जनता के सुख-दुख में सदैव खड़ी रहती हैं. झारखंड का विकास झामुमो के नेतृत्व में ही संभव है. उन्होंने युवाओं को पार्टी की विचारधारा और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी के महत्व से अवगत कराया. जिससे वह राज्य की तरक्की में आगे लगातार भागीदार बन सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










