Wushu : 16 से रांची में राज्य स्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता

प्रतियोगिता सानसाऊ और ताउलु दोनों ही वर्ग में होगी, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे
खेल संवाददाता, रांची
आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम नामकुम में 20वीं राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 16 अगस्त से किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के सीनियर खिलाड़ी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सानसाऊ और ताउलु दोनों ही वर्ग में होगी, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे.
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का वजन और निबंधन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के आधार पर देहरादून में आयोजित किये जा रहें 33 वे सीनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड टीम का चयन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 21 से 26 सितम्बर तक देहरादून में आयोजित होंगी इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर क्वालीफाई खिलाडी 38 वे नेशनल गेम्स में भाग लेंगे.
झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया की चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजना खेलो इंडिया के लिए दिनांक 17 अगस्त को चयन ट्रायल का भी आयोजन किया जायेगा. इस चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाडी मेरठ में दिनांक 24 से 27 तक आयोजित जोनल खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग में भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




