बिरसा मुंडा को क्यों कहा जाता है आदिवासियों का लोक नायक? क्यों मिला भगवान का दर्जा?

बिरसा मुंडा.
World Tribal Day 2025: अंग्रेजों और जमींदारों के खिलाफ बिरसा मुंडा को धरती आबा कहा जाता है. उन्हें आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है. विश्व आदिवासी दिवस पर सबको यह जानना चाहिए कि बिरसा मुंडा को भगवान और धरती आबा का दर्जा क्यों मिला? इस रिपोर्ट में वो सारी बातें हैं, जिसकी वजह से बिरसा धरती आबा बने और फिर उन्हें भगवान की तरह पूजा जाने लगा,
World Tribal Day 2025: भगवान बिरसा मुंडा आज भी आदिवासियों के लोक नायक हैं. उन्हें आदिवासियों का लोक नायक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन, जमींदारी प्रथा और अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और संस्कृति की रक्षा एवं पुनर्स्थापना के लिए भी असाधारण काम किये. बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को ‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) के लिए संगठित किया. इसके बाद जल-जंगल-जमीन और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक विद्रोह छेड़ दिया.
बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को किया जागरूक
बिरसा ने मुंडा सहित पूरे आदिवासी समुदाय को अपनी पहचान, धार्मिक-सांस्कृतिक अस्तित्व और आत्मसम्मान को बनाये रखने के लिए जागरूक किया. आदिवासियों को अपने धर्म, संस्कृति और परंपरा की ओर लौटने और मिशनरियों के प्रभाव से दूर रहने का संदेश दिया. उन्होंने आदिवासियों को अंग्रेजों की दासता और शोषण से मुक्त रहकर सम्मान से जीने की प्रेरणा दी. बिरसा के नेतृत्व में नयी सामाजिक-धार्मिक चेतना का निर्माण हुआ. इसके बाद उन्हें ‘धरती आबा’ (धरती के पिता) के रूप में पूजा जाने लगा.
भगवान की तरह पूजे जाते हैं बिरसा मुंडा
अंग्रेजों के खिलाफ आजादी जंग लड़ने वाले बिरसा मुंडा के योगदान और बलिदान को आज भी झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भगवान की तरह पूजा जाता है. राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, भहवान बिरसा मुंडा को समान महत्व देती है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तो भगवान बिरसा के जन्मदिन को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाना शुरू कर दिया है. उनकी जयंती पर 15 नवंबर को हर साल विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
विश्व आदिवासी दिवस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
सामूहिक पहचान की सबसे सशक्त आवाज बिरसा
बिरसा मुंडा न केवल ऐतिहासिक स्वतंत्रता सेनानी, बल्कि आदिवासी समाज के लोकनायक और उनके अधिकारों के लिए जंग के प्रतीक भी माने जाते हैं. बिरसा मुंडा ने ‘अबुआ दिशोम, अबुआ राज’ (हमारा देश, हमारा शासन) आज भी आदिवासी स्वशासन, जंगल-जमीन के अधिकार और सामूहिक पहचान की सबसे सशक्त आवाज है.
जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनती है बिरसा जयंती
उनके संघर्ष और बलिदान ने आदिवासियों को अपनी जड़ों, रीति-रिवाज, संस्कृति और पारंपरिक न्याय प्रणाली के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी. इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है. इससे उनका महत्व और बढ़ गया है. झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में जन्मे बिरसा मुंडा को बििहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी क्षेत्रों में भी पूजा जाता है. इन राज्यों में उनके नाम पर कई संस्थान और स्मारक हैं. उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर विभिन्न सांस्कृतिक समारोहों के आयोजन होते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिरसा के अनुयायी उनको स्मरण करके ही करते हैं किसी काम की शुरुआत
भगवान बिरसा का स्मरण करके ही किसी काम की शुरुआत करते हैं मुंडा समाज के लोग
मुंडा समाज के लोग अपने किसी भी काम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण करके करते हैं. उनके उपदेशों का अनुसरण करते हैं. इससे समुदाय को एकता, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक गौरव मिलता है. स्वशासन, सांस्कृतिक और आर्थिक न्याय के धरती आबा के सपनों को पूरा करने के लिए आज भी आंदोलन जारी है. यही वजह है कि बिरसा मुंडा की विरासत आज भी सामाजिक-राजनीतिक विमर्श में भी जीवंत है.
बिरसा मुंडा के आंदोलनों के प्रभाव
- आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को बल : भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुए विद्रोहों ने आदिवासियों को उनके प्राकृतिक संसाधनों और स्वायत्तता की रक्षा के लिए संगठित किया. इसके बाद ही आदिवासी समाज ने अपने हक के लिए आवाज उठायी.
- सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान : बिरसा मुंडा ने जंगल, जमीन और पारंपरिक रीति-रिवाजों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, जिससे सांस्कृतिक चेतना भी पुनर्जीवित हुई. आज भी आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं.
- राजनीतिक सक्रियता और नेतृत्व के विकास को बढ़ावा : आदिवासियों ने स्वशासन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए आंदोलन जारी रखा. आधुनिक आदिवासी संगठनों, महासभाओं और नवयुवकों में बिरसा जैसे नेताओं की विचारधारा की छाया स्पष्ट है, जो राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व को मजबूत करती है.
- शिक्षा और चेतना में वृद्धि : आदिवासी युवाओं और समुदायों में अपने ऐतिहासिक संघर्षों के प्रति जागरूकता बढ़ी है. नयी पीढ़ी को अपने अधिकारों के प्रति जिम्मेदार और सक्रिय बनाया जा रहा है.
- आर्थिक और सामाजिक न्याय की मांगें : आदिवासी आंदोलनों ने आर्थिक शोषण, भूमि हड़पने और सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ लगातार आवाज उठायी है. आधुनिक समय में भी आदिवासी समुदाय इन मुद्दों के समाधान और अधिकारों के लिए संगठित होकर आंदोलन करते हैं.
- स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों की पहचान : आदिवासी आंदोलनों ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों की भूमिका को उजागर किया है, जिससे वे राष्ट्रीय फलक पर अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बिरसा के संदेश से आदिवासियों के जीवन में आये ये बदलाव
कुल मिलाकर भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी नायकों के आंदोलन आदिवासी समाज को न केवल राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के लिए लड़ाई का मार्ग दिखाते हैं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मसाक्षरता, सामाजिक एकता और आधुनिक आदिवासी चेतना के केंद्र भी हैं. यह विरासत आज भी आदिवासी समाज के संगठनों, आंदोलनों और सामूहिक संघर्षों में जीवंत है. यह उनकी सामाजिक-राजनीतिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
इसे भी पढ़ें
आदिवासियों के बारे में नहीं जानते होंगे ये 7 बातें, जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां
World Tribal Day 2025: भारत के राष्ट्रीय आदिवासी नायक
झारखंड में 2 दिन प्रचंड वर्षा की चेतावनी, जानें कहां-कहां कहर बरपायेगा मानसून
World Tribal Day 2025: पीएम मोदी के ‘मन’ को भायी संथाली साहित्यकार धर्मेजय हेंब्रम की रचना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




