पढ़ाई के साथ खेलों में भी लहरायें परचम

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खेलों में भी लहरायें परचम

गोंदलीपोखर मध्य व उच्च विद्यालय हेसल में मंगलवार को 33वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

अनगड़ा.

गोंदलीपोखर मध्य व उच्च विद्यालय हेसल में मंगलवार को 33वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि वृक्ष की छांव से शुरू होकर आज यह विद्यालय पूरे जिले में अलग मुकाम हासिल कर चुका है. कम संसाधनों में भी छात्रों को तराशने वाले शिक्षकों का योगदान सराहनीय है. उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अध्यक्षता करते हुए रांची विवि के डीन डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को भी संजोकर रखना होगा, तभी हमारी पहचान बची रहेगी. समारोह में उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करनेवाले पूर्ववर्ती छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने किया. इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, जलनाथ चौधरी, मुखिया कविता देवी, रोशनलाल मुंडा, साहेबराम महतो, विष्णुचरण महतो, अजय महतो, मोहन महतो, विश्राम महतो, सखीचंद महतो, एतवा उरांव, विमला देवी, छोटेलाल महतो, अजीत महतो, अब्बास अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, राकेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola