विभाग के रीढ़ होते हैं डाककर्मी
Updated at : 17 Feb 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

डाक विभाग पूर्वी अनुमंडल रांची के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत भवन अनगड़ा में वित्तीय सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
अनगड़ा.
डाक विभाग पूर्वी अनुमंडल रांची के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत भवन अनगड़ा में वित्तीय सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसएसपी (डाक) विनोद कुमार पंडित व विशिष्ट अतिथि डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान, डाक अधिदर्शक अरुण गुप्ता, समीर कुमार, लव कुमार, बीएमएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक उपस्थित थे. कार्यक्रम में डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न बचत योजना, बीमा योजना व अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. एसएसपी विनोद कुमार पंडित ने ग्रामीण डाककर्मियों को 11 मार्च को महा लॉगीन डे में अधिक से अधिक पीएलआइ और आरपीएलआइ बीमा योजना से लोगों को जोड़ने, बचत योजनाओं का खाता खोलने तथा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पूर्वी डिवीजन को पहले पायदान पर खड़ा करने की अपील की. कहा कि डाककर्मी विभाग के रीढ़ हैं. आपकी मेहनत से ही डाक के कार्य व्यवस्थित हैं. कार्यक्रम में डाकपाल नसीम अहमद, बसंत महतो, मानिकलाल महतो, गुलशन कुमार, तुलसी प्रमाणिक, कालीचरण महतो, मेकाइल अंसारी, राजकिशोर प्रसाद, सुरेश महतो, भीष्मा लोहरा, मक्खन महतो, संगीता देवी, बुशरा परवीन, झूबल महतो सहित अन्य मौजूद थे.डाक विभाग ने किया वित्तीय सेवा जागरूकता कार्यक्रमB
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




