मारपीट में घायल महिला की मौत, ग्रामीणों ने घेरा थाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 9:43 PM
हरचंडा ग्राम निवासी ललिता देवी (62) पिता-सिकेंद्र उरांव को गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी.
ओरमांझी. थाना क्षेत्र के हरचंडा गांव में गत 30 जून को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये थे. इन घायलों में हरचंडा ग्राम निवासी ललिता देवी (62) पिता-सिकेंद्र उरांव को गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और शव के साथ शाम में थाना पहुंच गये. ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. मौके पर पहुंचे सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह व थाना प्रभारी आलोक सिंह ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शव लेकर वापस लौटे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










