ePaper

Ranchi News : राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आज मुख्यमंत्री भेजेंगे 25-25 साै रुपये

Updated at : 05 Jan 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आज मुख्यमंत्री भेजेंगे 25-25 साै रुपये

राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में आज, विभिन्न जिलों से आयेंगी महिलाएं

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सोमवार को बढ़ी हुई 2,500 रुपये की सम्मान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में इसके लिए राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में चार लाख से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए ही रांची जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. राज्य के विभिन्न जिलों से महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी.

वीआइपी, अतिथि और लाभुकों के पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित

कार्यक्रम स्थल तक वीआइपी, अतिथि और लाभुकों के पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित है. वाहनों का रूट तय किया गया है. लाभुकों के वाहन रिंग रोड से वाया खरसीदाग कुटियातू मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे. वहीं, वीवीआइपी और वीआइपी सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. यहां बता दें कि पहले यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिन के राजकीय शोक की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था.

लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

समारोह में लोक कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं, झारखंड के पारंपरिक नृत्य पाइका, छऊ आदि की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जायेगी.

कार्यक्रम से पूर्व व बाद में परिसर की सफाई का निर्देश

निगम द्वारा कार्यक्रम के दौरान और बाद में साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सफाई के लिए विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की गयी है, जिससे लाभुकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola