विधवा का किया अपहरण, अश्लील वीडियो बनाया

Updated at : 03 Jul 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे अगवा करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नामकुम. थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे अगवा करने का मामला सामने आया है. इस मामले में विधवा की सास ने नामकुम थाना में ठेकेदार के अंदर काम करनेवाले नजबुल शेख पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करती थी. पूर्व में वह मुर्शिदाबाद के ठेकेदार जहांगीर शेख के यहां मजदूरी करती थी. वहां जहांगीर का करीबी नजबुल शेख़ अक्सर उससे छेड़खानी करता था. इसकी जानकारी मिलने पर महिला के ससुरालवालों ने नजबुल शेख को दोबारा गलती नहीं करने को समझाया था. बाद में महिला ने वहां काम छोड़ दिया और एक अस्पताल में काम करने लगी. 28 जून को वह काम के लिए गयी, लेकिन वापस नहीं लौटी. छानबीन में पता चला कि नजबुल भी गायब है. बताया जाता है कि इसी बीच नजबुल ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया और ससुरालवालों को भेजा. हाथ ही विधवा की बच्चियों को भी धमकी दे रहा है. विधवा के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola