Ranchi news : रांची में आज शुष्क रहेगा मौसम, छाये रह सकते हैं बादल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 12:31 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

राज्य के दक्षिणी, उत्तरी तथा पूर्वी भाग में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश. ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है.

विज्ञापन

रांची. राज्य के दक्षिणी, उत्तरी तथा पूर्वी भाग (खास कर पूर्वी सिंहभूम व संताल इलाके) में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाके में मौसम शुष्क रहने व आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. पिछले 24 घंटे में खूंटी में 82.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं, शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि, सबसे कम तापमान नामकुम में 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola