ePaper

Jharkhand Weather Forecast: 1 जनवरी इन जिलों में होगी बारिश, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated at : 29 Dec 2023 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: 1 जनवरी इन जिलों में होगी बारिश, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड में नए साल में मौसम करवट लेने वाला है. एक जनवरी को राज्य के कई हिस्सों बारिश होगी. इधर दो दिनों तक भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग का क्या पूर्वानुमान है...

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: राज्य में अगले तीन दिनों तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. 10 बजे के बाद से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है. लेकिन सुबह में कनकनी के साथ ठंड रह सकती है. 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. एक जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, गिरिडीह, देवघर आदि इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है. रांची में मौसम खुशनुमा रहने व आकाश में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है. जबकि दो व तीन जनवरी को राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. अगले दिन घना कोहरा छाये रहने व पारा गिरने की संभावना है.

देखें अपने शहर का तापमान

इधर, रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. वहीं कांके का अधिकतम तापमान गुरुवार को 25.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

कुछ प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर (डिग्री सेल्सियस में)

  • शहर — अधिकतम — न्यूनतम

  • रांची — 24.7 — 12.0

  • जमशेदपुर — 26.3 — 14.6

  • मेदिनीनगर — 26.6 — 10.8

  • धनबाद — 26.0 — 13.4

  • बोकारो — 24.1 — 12.1

  • चाईबासा — 23.0 — 14.0

  • देवघर — 25.6 — 13.3

  • गिरिडीह — 25.0 — 13.1

  • गढ़वा — 24.8 — 09.4

  • रामगढ़ — 24.1 — 11.4

  • गोड्डा — 26.7 — 13.2

Also Read: दुमका : ठंड के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा दिगलपहाड़ी डैम

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola