Weather Forecast: झारखंड में 26 नवंबर से आकाश में छाए रहेंगे बादल, 29 नवंबर से गिरेगा तापमान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2023 6:06 AM

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, आकाश में बादल छाये रहने से कहीं-कहीं सुबह में कोहरा छा सकता है. 26 से बंगाल की तरफ से पुरवैया हवा चलेगी. इस हवा में नमी रहेगी.

विज्ञापन

रांची: बंगाल की खाड़ी में 26 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 26 नवंबर से झारखंड के कई इलाकों में आकाश में बादल छाए रहेंगे. यह स्थिति 28 नवंबर तक रहेगी. इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. हालांकि, बादल के छंटते ही 29 नवंबर से तापमान में गिरावट आयेगी.

26 से बंगाल की तरफ से चलेगी पुरवैया हवा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, आकाश में बादल छाये रहने से कहीं-कहीं सुबह में कोहरा छा सकता है. 26 से बंगाल की तरफ से पुरवैया हवा चलेगी. इस हवा में नमी रहेगी. हालांकि, इन दिनों बारिश होने की संभावना कम है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा. झारखंड में सबसे कम तापमान गढ़वा में 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather Forecast: बढ़ने लगी ठंड, जानें अगले 4 दिनों में कैसा रहा झारखंड का मौसम, कितना गिरेगा पारा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola