विनय सिंह बने सीसीएल कल्याण समिति के सदस्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2025 8:19 PM

विज्ञापन

यूनियन के एनके एरिया सचिव विनय सिंह मानकी को सीसीएल कल्याण समिति सदस्य बनाया गया है.

विज्ञापन

डकरा. हिंद मजदूर सभा से संबद्ध कोल फील्ड मजदूर यूनियन के एनके एरिया सचिव विनय सिंह मानकी को सीसीएल कल्याण समिति सदस्य बनाया गया है. यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन ने एक अधिसूचना जारी कर उन्हें नामित कर इसकी जानकारी सीसीएल प्रबंधन को भेजी है. पिपरवार के भीम सिंह यादव पूर्व में कल्याण समिति सदस्य थे, लेकिन उनके हटने के बाद यूनियन में इस जोन से कोई भी नेता सीसीएल बोर्ड में नहीं था. संगठन ने विनय सिंह मानकी को सदस्य बना कर इस कमी को पूरा कर दिया है. विनय सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि एनके एरिया की पूरी कमेटी को संगठन ने यह सम्मान दिया है. एनके क्षेत्र मेरी कर्मभूमि रही है और मैं जो कुछ भी हूं उसका श्रेय एनके एरिया के सहयोगियों को है. विनय सिंह एनके एरिया सलाहकार समिति सदस्य भी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola