ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सेवाओं की मिली जानकारी
Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 06 Jan 2026 9:47 PM
विज्ञापन
डालसा) की ओर से रातू प्रखंड अंतर्गत चितरकोटा छोटका टोली गांव में डोर-टू-डोर विधिक सेवा आपके द्वार अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू.
रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रातू प्रखंड अंतर्गत चितरकोटा छोटका टोली गांव में डोर-टू-डोर विधिक सेवा आपके द्वार अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देना था. कार्यक्रम के दौरान डालसा से संचालित विभिन्न नि:शुल्क विधिक सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी. इसमें नशा मुक्ति, नि:शुल्क सरकारी वकील की सुविधा, लोक अदालत, घरेलू हिंसा से संरक्षण, डायन प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूरी के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम, पोक्सो एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया. साथ ही विकलांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक व कानूनी योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गयीई. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए उचित कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया गया. जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में सुनीता देवी, पुष्पलता देवी, अफरोज अंसारी, पूनम देवी, निशांत निश्चल, सुजीता देवी, बेबी देवी, प्रीतम सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.डालसा ने चितरकोटा छोटका टोली में चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रमB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










