Ranchi News : वाहन चुराने और बेचने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 12:09 AM

विज्ञापन

ऑक्सीजन पार्क के बाहर से बाइक चोरी कर भाग रहा था आरोपी

विज्ञापन

रांची. लालपुर थाना की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले और बेचने वाले गिरोह के विकास कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद बरामद की है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक का पार्ट्स काटकर बेचने वाले चान्हो थाना क्षेत्र स्थित सोहेब अंसारी उर्फ सोहेल अंसारी की कबाड़ी दुकान में छापेमारी की. पुलिस ने वहां से चोरी की तीन बाइक, बाइक का एक इंजन और बाइक के अन्य पार्ट्स बरामद किये. केस में सोहेल अंसारी और सोहेल अंसारी का एक दोस्त फरार है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. विकास कुमार को माेरहाबादी टीओपी की पुलिस ने ऑक्सीजन पार्क के बाहर से बाइक चोरी कर भागते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार वहां से लगातार बाइक की चोरी हो रही थी. केस की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज हासिल किया गया था. उसके आधार पर आरोपी के हुलिया के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद वहां निगरानी के लिए सादे लिबास में पुलिस को तैनात किया गया था. पुलिस ने देखा कि एक युवक हेलमेट लेकर आया और एक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तभी बाइक का मालिक भी वहां पहुंच गया. वह वर्ष 2023 में वाहन चोरी के केस में जेल से निकला था. जेल से निकलने के बाद वह फिर से चोरी करने लगा. आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह वर्ष 2024 से लेकर वर्तमान में ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी और लालपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके से 25 से अधिक बाइक की चोरी कर चुका है. उसने यह भी बताया है कि वह ऑक्सीजन पार्क के बाहर से बाइक की चोरी कर कांके रिंग रोड ले जाता था. जहां उससे बाइक लेने चान्हो थाना क्षेत्र का बीजूपाड़ा निवासी सोहेल अंसारी अपने एक दोस्त के साथ आता था. इसके बाद सोहेल अंसारी बाइक को अपनी कबाड़ी दुकान में ले जाकर काट देता था. इसके बाद वह वाहन के अलग-अलग पार्ट्स को दूसरे लोगों को बेच देता था. वह इंजन नंबर को मशीन से मिटाकर लोहे की कील से अलग नंबर अंकित कर देता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola