Ranchi News : वनबंधु परिषद का दिवाली मिलन समारोह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:23 PM

विज्ञापन

वनबंधु परिषद और एकल अभियान से जुड़े सभी इकाइयों ने बुधवार को मोरहाबादी स्थित संस्कार दगार्डन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

रांची. वनबंधु परिषद और एकल अभियान से जुड़े सभी इकाइयों ने बुधवार को मोरहाबादी स्थित संस्कार दगार्डन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया. वनबंधु परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर ने एकल अभियान द्वारा गांव-गांव में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी. उन्होंने सभी को गांव गांव चल कर एकल अभियान को और प्रभावशाली बनाने में सक्रिय होने का अनुरोध किया. वनबंधु परिषद के जोनल अध्यक्ष रमेश धरणीधरका ने कहा कि दिवाली का प्रकाश गांव के घर-घर तक पहुंचाना ही एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य है. राष्ट्रीय अभियान प्रभारी ललन शर्मा ने दीपावली के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दिखाये रास्ते पर चलने का आह्वान किया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन ने एकल अभियान से जुड़े सभी लोगों को दीपावली की बधाई दी. इस कार्यक्रम की संयोजक राज जैन, सह संयोजक मोनिका जैन एवं सुमन मिनोचा थी. कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola