कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Updated at : 24 Oct 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैंबो गांव स्थित कब्रिस्तान की जमीन में नवजात के शव को दफन किये जाने के बाद शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये.
विज्ञापन
मांडर.
थाना क्षेत्र के कैंबो गांव स्थित कब्रिस्तान की जमीन में नवजात के शव को दफन किये जाने के बाद शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. एक पक्ष के लोगों का कहना था कि यह जमीन उनके समुदाय के कब्रिस्तान की है. इसमें दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नवजात के शव को दफनाकर जान बूझकर विवाद करने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए शव को अविलंब यहां से हटाया जाये. जबकि उसमें नवजात का शव दफनाने वाले पक्ष के लोगों का दावा था कि कब्रिस्तान की उक्त जमीन का कुछ हिस्सा उनका भी है. जिसमें काफी पहले से ही उनके समुदाय के मृत छोटे बच्चों को दफनाया जाता है. मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी आरएन चौधरी व मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली पुलिस बल के साथ कैंबो गांव पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बात की. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मामले को लेकर शनिवार को मांडर अंचल कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक की जायेगी और उक्त जमीन के कागजात के अवलोकन के बाद दोनों पक्षों के बीच के विवाद का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है़डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




