ePaper

क्या आप जानते हैं रांची से गुजरती है 'कर्क रेखा'? कई बार इस जगह पर गये होंगे आप

Updated at : 23 Apr 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Tropic of Cancer

Tropic of Cancer

Tropic of Cancer : अगर आप ये बात ना जानते हों, तो शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कर्क रेखा झारखंड की राजधानी रांची से भी गुजरती है. अगर आपने रांची से रामगढ़ की यात्रा की है तो आप इस कर्क रेखा से भी जरूर गुजरे होंगे. राज्य में जिन जगहों से कर्क रेखा गुजरती है, वहां पर "मुस्कुराइये, आप कर्क रेखा से गुजर रहें हैं" वाली बोर्ड लगी हुई है.

विज्ञापन

Tropic of Cancer in Jharkhand : स्कूल और कॉलेज में आपने कर्क रेखा के बारे में जरूर पढ़ा होगा. हम उसी कर्क रेखा की बात कर रहें है जो भारत देश के केवल 8 राज्यों से होकर गुजरती है. अगर आप ये बात ना जानते हों, तो शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कर्क रेखा झारखंड की राजधानी रांची से भी गुजरती है. अगर आपने रांची से रामगढ़ की यात्रा की है तो आप इस कर्क रेखा से भी जरूर गुजरे होंगे.

रांची के ओरमांझी से गुजरती है कर्क रेखा

राजधानी रांची से महज 22.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओरमांझी के उकरीद गांव से कर्क रेखा गुजरती है. उकरीद गांव में जिस जगह से कर्क रेखा गुजरती है, वहां पर सड़क के किनारे एक बोर्ड भी लगा हुआ है. इस बोर्ड पर लिखा है, “मुस्कुराइये, आप कर्क रेखा से गुजर रहें हैं”. ओरमांझी के उकरीद गांव में कर्क रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग -33 से ही गुजरती है, तो अगर अब कभी आप इस जगह से गुजरें तो मुस्कुराने का मौका बिल्कुल न छोड़ें.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड में इन जगहों से गुजरती है कर्क रेखा

झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सांसद रामटहल चौधरी ने 21 जून 2017 को कर्क रेखा पट्टी वाले स्मारक का अनावरण किया था. झारखंड में कर्क रेखा पश्चिम की ओर से नेतरहाट से प्रवेश करती है. यहां से मांडर होते हुए आगे ओरमांझी और सोनडिमरा को छूती हुई कर्क रेखा बंगाल की ओर गुजर जाती है. राज्य में जिन जगहों से कर्क रेखा गुजरती है, वहां पर “मुस्कुराइये, आप कर्क रेखा से गुजर रहें हैं” वाली बोर्ड लगी हुई है.

भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है कर्क रेखा

कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिनमें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं. कर्क रेखा एक काल्पनिक रेखा है. इस कारण इसे देखा नहीं जा सकता है. कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है, और यह भारत के मध्य से होकर गुजरती है.

इसे भी पढ़ें

UPSC Toppers From Jharkhand: कोई किसान का बेटा तो कोई अखबार बांटने वाले का…झारखंड के इतने छात्रों ने यूपीएससी में लहराया परचम

रांची नगर निगम में हुआ रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन, इन क्षेत्र के लोगों ने दिया सबसे अधिक टैक्स

मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों को जल्द मिलेगा पैसा

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola