मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों को जल्द मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Update
Maiya Samman Yojana: रांची डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक मंईयां योजना की जानकारी ली. अधिकारियों ने बैठक में उपायुक्त को बताया कि जिनके खाते में यह पैसा नहीं आया है, उनके आवेदन में हुई त्रुटि को सुधार किया जा रहा है.
रांची : रांची जिले के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है. जिन लोगों के खाते में मार्च माह की राशि नहीं गयी है, उनके खाते में तीन माह की राशि एक साथ जल्द भेज दी जाएगी. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इसे लेकर निर्देश दे दिये हैं. दरअसल दो दिन पहले उपायुक्त जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मंईयां सम्मान योजना की स्थिति का जायजा लिया.
रांची डीसी का क्या है निर्देश
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के इस सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि मार्च माह की राशि सभी लाभुकों के खाते में जा चुकी है, जिनके खाते में राशि नहीं गई है, उनका त्रुटि सुधार किया जा रहा है. साथ ही उनका आधार कार्ड से खाता लिंकेज कराया जा रहा है. इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को एक्शन प्लान बनाते हुए जल्द से जल्द राशियों का भुगतान करने कहा. साथ ही ऐसे लाभुकों की सूची बैंकवार/पंचायतवार बनाने को कहा.
Also Read: झारखंड में मन रहा था पहलगाम आतंकी हमले का जश्न, “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने वाला हुआ गिरफ्तार
अधिकतर महिलाओं के खाते में जा चुकी है मंईयां सम्मान की राशि
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया था. हालांकि 31 मार्च तक अपने बैंक खाता से अपने आधार को लिंक नहीं कराने वाले महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा. तकरीबन 20 लाख से अधिक महिलाओं ने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया था. हालांकि इनमें से अधिकतर के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी गयी है. इन योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन कार्य अभी भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










