ePaper

पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

Updated at : 29 Nov 2024 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
tribute to mangal munda pm narendra modi hemant soren

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और (दाएं) मंगल मुंडा के परिजन के साथ हेमंत सोरेन.

Tribute To Mangal Munda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

Tribute To Mangal Munda|Ranchi News|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल के निधन पर दुख व्यक्त किया है. पीएम ने भगवान बिरसा के वंशन को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर शुक्रवार को लिखा, ‘भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करें. ओम शांति!’

मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

28 नवंबर की रात को 12:30 बजे हुआ मंगल मुंडा का निधन

धरती आबा के वंशज की 28 नवंबर का आधी रात के बाद 12:30 बजे रिम्स में निधन हो गया. 25 नवंबर को खूंटी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगल मुंडा (45) को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया था. तब से वह राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे. सीएम समेत झारखंड के कई बड़े नेता उनका हाल-चाल जानने रिम्स पहुंचे थे. उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई थी. हालांकि, उन्हें बचाया न जा सका.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि. फोटो : प्रभात खबर

रिम्स जाकर सीएम ने मंगल मुंडा के पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए

शुक्रवार को जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स जाकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

भगवान बिरसा के वंशजों को हरसंभव मदद का सीएम ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ पर मंगल मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने भी मंगल मुंडा के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की दुखद खबर से मर्माहत हूं. यह झारखंड एवं देश भर के आदिवासी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. अंतिम जोहार!’

Also Read

Mangal Munda Death: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा नहीं रहे, रिम्स में हुई मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola