Mangal Munda Death: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा नहीं रहे, रिम्स में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

मंगल मुंडा से मिलने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गए थे रिम्स. फाइल फोटो

Mangal Munda Death: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार की देर रात रिम्स में अंतिम सांस ली. उनके भाई ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Mangal Munda Death: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था. मंगल मुंडा ने गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली. उनके भाई कानू मुंडा ने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगल मुंडा के छोटे भाई ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट किया और अपने बड़े भाई के निधन की सूचना साझा की. कानू मुंडा ने लिखा, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा मेरे बड़े भाई आज 29.11.2024 की रात को लगभग 12:30 बजे हमारे बीच नहीं रहे.’ सर्वकालिक आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा की उम्र 45 साल थी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा का निधन कार्डियोवैस्कुलर फेल्योर की वजह से हुआ है.

हेमंत सोरेन ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर शुक्रवार को लिखा, ‘रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें.’

राज्यपाल संतोष गंगवार ने निधन पर शोक जताया

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था मंगल मुंडा का इलाज

मंगल मुंडा का रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था. सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में इलाजरत धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. उनके परिजनों से बात भी की थी.

25 नवंबर की रात को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे मंगल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से कहा था कि मंगल मुंडा का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए. उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए. 25 नवंबर की रात को बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनके इलाज के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.

Also Read

Ranchi News : बिरसा मुंडा के वंशज से मिले मुख्यमंत्री, चिकित्सकों से ली जानकारी

Ranchi News : मंगल मुंडा की हालत की निगरानी के लिए टीम गठित

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola