ePaper

गणतंत्र दिवस की झांकियों में जनजातीय मंत्रालय की झांकी को प्रथम स्थान, अर्जुन मुंडा ने कही ये बात

Updated at : 31 Jan 2023 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की झांकियों में जनजातीय मंत्रालय की झांकी को प्रथम स्थान, अर्जुन मुंडा ने कही ये बात

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एकलव्य विद्यालयों के जरिये आदिवासी समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिये जनजातीय कल्याण को प्रदर्शित किया था. अर्जुन मुंडा ने कहा कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये जनजातीय कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुति दी. उन्हें सम्मानित कर आह्लादित हूं.

विज्ञापन

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकली भव्य परेड में केंद्रीय मंत्रालयों के साथ-साथ राज्यों की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया था. केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. पुरस्कार ग्रहण करने के बाद श्री मुंडा ने अपने मंत्रालय की इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी.

झांकी कलाकारों के सम्मान समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में देश भर के जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने का अवसर मिला. आज का यह समारोह मंत्रालय के लिए इसलिए भी उपलब्धियों का रहा, क्योंकि कल ही मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की झांकियों में मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में श्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार हासिल किया.

देश भर के जनजातीय कलाकारों ने दिल्ली में दी प्रस्तुति

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये जनजातीय कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुति दी. उन्हें सम्मानित कर आह्लादित हूं. बता दें कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने एकलव्य विद्यालयों के जरिये आदिवासी समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिये जनजातीय कल्याण को प्रदर्शित किया था.

Also Read: Republic Day 2023: शिक्षा में गुणवत्ता के लिए स्कूल जनजातीय मामलों के मंत्रालय की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
23 झांकियों ने लिया था हिस्सा

बता दें कि 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और सुदृढ़ आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का प्रदर्शन करते हुए 23 झांकियों ने हिस्सा लिया. इन झांकियों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की 6 झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गयी थी.

जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए विशेष महत्व का था वर्ष

जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए यह वर्ष विशेष महत्व का था, क्योंकि पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना पर झांकी प्रदर्शित की गयी थी. झांकियों की चयन प्रक्रिया में एक विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी के प्रस्तावों की जांच की जाती है, जिसमें झांकी का शीर्षक, प्रस्तुति, सौंदर्यशास्त्र और तकनीकी तत्वों पर जोर दिया जाता है.

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय यह सुनिश्चित करते हैं कि प्राचीन भारत में गुरुकुलों के समय प्रकृति की गोद में जिस तरह से शिक्षा प्रदान की जाती थी, उसी तरह देश के दूरस्थ हिस्सों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के बच्चों तक सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचनी चाहिए.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola