Train Cancelled : झारखंड की कई ट्रेनें जनवरी 2026 तक रद्द, जानें वजह

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Dec 2025 9:44 AM

विज्ञापन

कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला (Photo: PTI)

Train Cancelled : कोहरे की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने जानें क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Train Cancelled : घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने इस संबंध में जानकारी दी है. उनके अनुसार, 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 23 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक, 03310 दिल्ली- धनबाद स्पेशल 24 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक, 03311 धनबाद- चंडीगढ़ स्पेशल 23 दिसंबर से 13 जनवरी 2026 तक जबकि 03312 चंडीगढ़- धनबाद स्पेशल 25 दिसंबर से 15 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कुछ ट्रेनें

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में डबलिंग कार्य के मद्देनजर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल के अनुसार, 21 व 22 जनवरी 2026 को 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस रेवाड़ी- जयपुर-मेड़ता रोड अलवर, जयपुर, डेगाना होकर, तो 22 व 23 जनवरी को 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर- मेड़ता रोडडेगाना, जयपुर, अलवर होकर चलेगी. इसके अलावा आठ, 15 व 22 जनवरी को 12372 बीकानेर –हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस बीकानेर- मेड़ता रोड नोखा, नागौर, मेड़ता रोड होकर चलेगी.

खलारी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, सौंपा ज्ञापन

कर्णपुरा देवरखंड कल्याण समिति खलारी के पदाधिकारियों ने समिति अध्यक्ष कुणाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में खलारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात कर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से खलारी रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस एवं गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गयी. समिति की ओर से बताया गया कि खलारी क्षेत्र केंद्र सरकार को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व प्रदान करता है. इसके अलावा खलारी स्टेशन से हजारीबाग, चतरा, सिमरिया, रांची एवं लातेहार जैसे जिलों की सीमाएं जुड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : Amrit Bharat Train: यात्रीगण ध्यान दें! बिहार से मुंबई–दिल्ली के लिए 4 नई ट्रेनें, यात्रियों को कंफर्म टिकट की उम्मीद

कोयलांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र भोपाल एवं दिल्ली में अध्ययनरत हैं, वहीं अनेक निजी कोयला कंपनियों का व्यापार भी इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. ऐसे में जनहित को देखते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का खलारी स्टेशन पर ठहराव अत्यंत आवश्यक है. रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola